25 से 29 दिसम्बर 2023 के मध्य सम्पन्न होगी 67वीं एनएसजी अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल चैम्पियनशिप।
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231225-WA0005-780x470.jpg)
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फील्ड आफिसर नियुक्त हुईं ऋतु पाठक बिहार के सारण जनपद में 25 से 29 दिसम्बर 2023 के मध्य सम्पन्न होगी 67वीं एनएसजी अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल चैम्पियनशिप।
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक को बिहार में शुरू हुई राष्ट्रीय फुटबाल चैम्यिनशिप के लिए फील्ड आफिसर नियुक्त किया गया है। ऋतु पाठक ने इससे पूर्व भी कई राज्य विद्यालयी व अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न पदों पर रह कर प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान किया है।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा राष्ट्रीय 67वीं एनएसजी अण्डर-17 गर्ल्स फुटबाल चैम्पियनशिप बिहार के सारण जनपद में दिनांक 25 दिसम्बर 2023 से आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत बाराबंकी जिले की व्यायाम शिक्षिका ऋतु पाठक को फील्ड आफिसर नियुक्ति किया गया है। उल्लेखनीय है कि ऋतु पाठक सीनियर नैशनल की खो-खो खिलाड़ी रही हैं। नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी की चार बार, 2022-23 में अण्डर 14 टीम की सिलेक्टर तथा सीनियर महिला टीम की कोच रही हैं। हाल ही में 17 से 20 अक्टूबर के बीच राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-19 व अंडर-17 बालक वर्ग के लिए चयन पैनल में सदस्य के रूप में भी नियुक्ति रही है। ऋतु पाठक ने दूरभाष पर बताया कि 67वीं राष्ट्रीय अंडर-17 गर्ल्स फुटबाल चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 31 राज्यों से खिलाड़ी एक दिन पूर्व ही पहुंच चुके हैं। सोमवार की अपरान्ह में बिहार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, अपर मुख्य सचिव श्रीमती हजजोत कौर बम्हरा, महानिदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रविन्द्र शंकरण एवं निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पंकज राज ने संयुक्त रूप से फुटबाल चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया। ऋतु पाठक की इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।