2200 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली। थाना बछरावां पुलिस ने आज दिनाँक 25 दिसम्बर 2022 को संदिग्ध व्यक्ति, चेकिंग क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार :-
1. सुभाष चन्द्र पुत्र सन्तप्रसाद निवासी दुन्धगढ थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली।
2. पिन्टू पुत्र रामदीन निवासी मोवईया मजरे फरीदपुर थाना हरचन्दपुर जनपद रायबरेली को कुल 2200 ग्राम अवैध गाँजा (प्रत्येक के कब्जे से 1100 ग्राम) सहित थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या-754,755/ 2022 धारा-8 / 20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस टीम:-
1. उपनिरीक्षक शेखर कुमार थाना बछरावां रायबरेली।
2. उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह थाना बछरावां रायबरेली।
3. मुख्य आरक्षी रामचन्द्र वर्मा थाना बछरावां रायबरेली।
4. मुख्य आरक्षी कैलाश सिंह थाना बछरावां रायबरेली ।
5. आरक्षी पीयूष बोरवाल थाना बछरावां रायबरेली।
6. आरक्षी अनूप गंगवार थाना बछरावां रायबरेली।
7. आरक्षी अंकित राठौर थाना बछरावां रायबरेली।