कपिलवस्तु महोत्सव 2021 के कार्यक्रम में पांचवे दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा ए.एन.एम. का नवाचार सम्मेलन/प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग भारत सरकार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
सिद्धार्थनगर- कपिलवस्तु महोत्सव 2021 के कार्यक्रम में आज पांचवे दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा ए.एन.एम. का नवाचार सम्मेलन/प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग, भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि उपेेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा बस्ती,ओलपिंक विजेता दीपक पुनिया,रवि दहिया,मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में कपिलवस्तु महोत्सव पाण्डाल में सम्पन्न हुआ। राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग, भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल को मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग, भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर के अन्तर्गत यह धरती गौतम बुद्ध की धरती रही है। यही से विश्व में शान्ति, अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में शपथ लेने के समय जितनी प्रसन्नता हुई थी उससे ज्यादा प्रसन्नता आज मुझे कपिलवस्तु की धरती पर आने से हो रहा है। मै अपने आप को सौभग्यशाली समझता हूॅ। कोरोना के समय में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अपनी जिन्दगी और अपने परिवार की चिन्ता न करते हुए निरन्तर कार्य किया है। कपिलवस्तु महोत्सव को देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। मै भी अपने क्षेत्र में ऐसे ही महोत्सव का आयोजन कराऊंगा।राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कपिलवस्तु महोत्व के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग, भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल का भगवान गौतम बुद्ध की धरती पर स्वागत किया तथा कहा कि हमारी आशा और आंगनबाड़ी बहनो द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी में अपनी जिन्दगी की परवाह न करके लोगो का जीवन बचाने का कार्य किया।प्रधानमंत्री ने कोरोना योद्धाओ का सम्मान बढ़ाया। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सभी प्रकार के टीकाकरण अभियान के साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी प्रकार की योजनाओ से लोगो को लाभान्वित करने में सहायक होती है।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र व अन्य जैसे टीकाकरण, पोषण अभियान आदि के बारे में लोगो को जागरूक किया जाता है। राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग, भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज,विधायक कपिलवस्तु द्वारा राज्यमंत्री पंचायती राज विभाग,भारत सरकार कपिल मोरेश्वर पाटिल द्वारा मोमेन्टो,भगवान बुद्ध की प्रतिमा, काफी टेबल बुक,बुद्ध का प्रसाद (काला नमक चावल) भेट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज की धर्मपत्नी श्रीमती स्नेहलता पाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सन्दीप चौधरी, आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,ए.एन.एम0तथा जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी तथा जनपद की दूर-दराज की जनता उपस्थित थी।