12 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
जनपद अयोध्या थानाध्यक्ष महराजगंज के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक मो 0 अमीन थाना महराजगंज अयोध्या मय हमराह फोर्स के साथ मुखवीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त मुन्ना यादव पुत्र स्व ० दलसिंगार यादव निवासी विसवल दलपतपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 38 वर्ष को 12 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ दिनांक 04.09.2022 को समय करीब 11.10 बजे समन्था नहर पुलिया के पास बहद ग्राम समन्था से गिरफ्तार किया।
नाजायज स्मैक बरामद होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 346/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया।
पुलिस टीम :-
01. एसओ दिनेश कुमार सिंह थाना महराजगंज अयोध्या।
02. उप निरीक्षक मो० अमीन थाना महराजगंज अयोध्या।
03. आरक्षी ओम प्रकाश सरोज थाना महराजगंज अयोध्या।
04. होमगार्ड राघवराम वर्मा थाना महराजगंज अयोध्या।