Advertisement
बाराबंकी

होली मिलन समारोह में संगठन विस्तार पर दिया गया बल रणविजय सिंह

मान बहादुर सिंह

रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र की न्याय पंचायत रसूलपुर के अशरफ पुर गांव में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में होली मिलन का आयोजन किया गया उक्त बैठक होली मिलन समारोह में जनपद के भाकियू पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं का स्वागत संजय पांडे ने किया।होली मिलन समारोह में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने सभी किसान भाइयों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।साथ ही सभी किसानों से अपील की कि सभी किसान गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करें। ब्लॉक से लेकर पंचायत तक भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता बनाएं जिससे संगठन को मजबूती मिले। और अन्याय के खिलाफ हम सभी मजबूती से खड़े हो सके और गरीब किसान परेशान न रहे इस अवसर पर उत्तम सिंह वर्मा हौसिला प्रसाद वर्मा जिला उपाध्यक्ष शान्ति भूषण सिंह सुधाकर वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर रणविजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बनिकोदर राजकरण वर्मा राधेश्याम यादव राजेश सिंह समेत सैकड़ों भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!