हाजी वारिस अली शाह दरगाह देवा शेख मोहम्मद हसन गेट से ऑडिटोरियम के आसपास स्वच्छ भारत क्लीन इंडिया 2.0 कार्यक्रम का आयोजन।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। नेहरू युवा केंद्र बाराबंकी स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया 2.0 के अंतर्गत आज देवा ब्लॉक हाजी वारिस अली शाह दरगाह देवा शेख मोहम्मद हसन गेट से ऑडिटोरियम के आसपास स्वच्छ भारत क्लीन इंडिया 2.0 कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका चौहान के नेतृत्व में किया गया व मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अधिकारी,स्वच्छ भारत मिशन उद्धव सिंह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे का एकत्रीकरण संग्रह का कार्य नेहरू युवा केंद्र के समस्त विकास खंडों से आए हुए राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सचिन श्रीवास्तव सुरजीत चौहान आकाश दुबे विवेक कुमार संजीव कुमार पूनम यादव खुशबू यादव रिनी वर्मा सोनी यादव संजना एवं युवा मंडलों के माध्यम से किया गया कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान और समस्त ब्लॉक के एन वाई वी तथा देवा ब्लॉक के सफाई कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया स्वयंसेवक युवा मंडलों के युवाओं द्वारा बड़े-बड़े बोरियों में कचरा 100 किलो प्लास्टिक कचरा का एकत्रीकरण कर देवा ब्लॉक के सफाई कर्मी नगर निगम विकासखंड देवा के माध्यम से कूड़ा संग्रह करने वाले वाहन गाड़ी को कचरा निस्तारण हेतु दिया गया।।