Advertisement
बाराबंकी

हवन पूजन व पौधरोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

रामसनेहीघाट बाराबंकी ¦¦विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एकल शिक्षा अभियान के पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए अंचल कार्यालय भिटरिया में यज्ञ किया गया यज्ञ के पश्चात पीपल का वृक्ष कार्यालय के निकट लगाकर पर्यावरण सजगता का संदेश दिया गया।
इसके उपरांत आए हुए सभी अतिथियों को पौधा देकर अपने घर या आस पास की जमीन पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भिटरिया बाजार के निकट अंचल कार्यालय में सुबह 9 बजे रामकुमार श्रीवास्तव के टीम के द्वारा वैदिक रीति से यज्ञ किया गया ।उसके बाद नीरज शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल सहित अन्य लोगो ने एक वृक्ष लगाया।

एकल शिक्षा अभियान के कार्यक्रम में
अंचल अध्यक्ष नीरज शुक्ला, प्रशिक्षण प्रमुख पंकज कुमार , श्री कांत तिवारी पत्रकार, अंचल सचिव राधेश्याम तिवारी, अंचल उपाध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव, श्याम लाल मिश्रा , अमित कुमार, शिक्षा प्रमुख कृष्ण मुरारी, जय करण जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!