हत्या की घटना के वांछित, 03 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अवैध शस्त्र कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली। थाना बछरावां व सर्विलांस / एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर थाना बछरावां पर पंजीकृत मुकदमा संख्या- 007/2023 धारा- 302, 201 भादवि से सम्बंधित तीन अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शिराज व मोहर्रम उपरोक्त के पैर में लगी गोली जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिनके विरूद्ध थाना बछरावां पर मुकदमा संख्या-013/2023 धारा-307,404,34 भादवि व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आलाकत्ल रस्सी एवं अवैध शस्त्र बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया।
पूछताछ का विवरण :-
पूछताछ करने पर अभियुक्त शिराज अली ने बताया कि वह मृतका शलमा से पिछले 08 वर्षो से प्यार करता था परन्तु करीब 01 वर्ष पहले मेरी शादी मेरे परिवार वालो ने दूसरी लड़की से करवा दी थी मैं शादी के बाद शलमा उपरोक्त से अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। शलमा मेरा पीछा नही छोड़ रही थी और अक्सर वह मेरे ऊपर दबाव बनाती थी। वह कहती थी कि अपनी वीवी से तलाक ले लो और मुझसे निकाह करलो नहीं तो मै सबको बता दूंगी। वह मेरे खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखवाकर मुझे जेल भेजने की धमकी देती थी, इसी बात से मै मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। मैने योजनानुसार उससे पीछा छुड़ाने के लिये ये सब किया था।
अपराध का तरीका :-
मृतका शलमा को रास्ते से हटाने के लिये मैंने अपने चचेरे भाई मोहर्रम अली के साथ एक योजना बनाई योजनानुसार मैंने दिनांक 31 दिसम्बर 2022 की शाम को उसको बहला-फुसलाकर साल का आखिरी दिन होने कारण मिलने के लिये बुलाया एवं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अपने चचेरे भाई मोहर्रम अली को चार पहिया गाड़ी लेकर महराजगंज आने को कहा जहां मोहर्रम अली अपने मित्र अनिल यादव की अल्टो कार अनिल यादव लेकर आया था जिसमे घुमने फिरने के लिये शलमा को बैठा लिया एवं इधर-उधर गाड़ी लेकर घूमते रहे और मैने अपनी जेब से रस्सी निकालकर चलती गाड़ी में ही उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को हम लोग ग्राम हसनपुर स्थित कुये मे रस्सी बांधकर नीचे लटका दिया एवं नीचे कुये मे फेककर हमलोग वहां से भाग गये।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. शिराज अली पुत्र मखदूम निवासी बरईपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली।
2. मोहर्रम अली पुत्र नासिर निवासी बरईपुर थाना कोतवाली नगर रायबरेली।
3. अनिल यादव पुत्र श्यामलाल निवासी भोदू का पुरवा थाना कोतवाली नगर रायबरेली।
बरामदगी का विवरण-
01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर |
03 अंगूठी सफेद धातु, 02 टप्स पीली धातु, 01 बिछिया सफेद धातु, 01 लेडीज बैग, 01 सुतली की रस्सी, 01 टूटा हुआ फोन, 01 गाडी अल्टो कार वाहन संख्या यूपी-33 क्यू-6700
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा थाना बछरावां जनपद रायबरेली।
2. उप-निरीक्षक प्रवीर कुमार गौतम प्रभारी सर्विलांस / एसओजी रायबरेली।
3. उप-निरीक्षक चन्द्रप्रताप सिंह थाना बछरावां जनपद रायबरेली।
4. उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार थाना बछरावां जनपद रायबरेली।
5. उप निरीक्षक मनोज कुमार थाना मिलएरिया रायबरेली।
6. उप-निरीक्षक प्रकाश पाण्डेय थाना मिलएरिया रायबरेली।
7. मुख्य आरक्षी रामधार सर्विलांस टीम रायबरेली।
8. मुख्य आरक्षी चालक अरुण सिंह एसओजी टीम रायबरेली।
9. मुख्य आरक्षी चालक इन्द्रजीत कुशवाहा थाना मिलएरिया रायबरेली।
10. आरक्षी दुर्गेश सिंह सर्विलांस टीम रायबरेली ।
11. आरक्षी पंकज सिंह एसओजी रायबरेली।
12. आरक्षी कौशल किशोर एसओजी रायबरेली।
13. आरक्षी अमित कुमार सिंह एसओजी रायबरेली।
14. आरक्षी राजीव शुक्ला एसओजी रायबरेली।
15. आरक्षी सुरेश वर्मा एसओजी रायबरेली ।
16. आरक्षी विकास पाण्डेय सर्विलांस रायबरेली।
17. आरक्षी राहुल पाल एसओजी रायबरेली।
18. आरक्षी उदित राणा थाना बछरावां रायबरेली।
19 आरक्षी रविशंकरर थाना बछरावां जनपद रायबरेली।
20. आरक्षी चालक उदयवीर सिंह थाना बछरावां जनपद रायबरेली।
21. महिला आरक्षी रूवी सिंहथाना बछरावां जनपद रायबरेली!