शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर चौधरी ने पूजा कर लिया लोगों का आशीर्वाद।
सिद्धार्थनगर – विजय पाल चतुर्वेदी।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहा पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओ ने पूजा कर लोगों का आर्शीवाद लिया।आर पी आई कार्यकर्ताओं ने दुर्गामाता मंदिर पर एकत्रित होकर बाबा साहब के विचारों और उनके मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दिशा निर्देश है कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण अपने-अपने क्षेत्र में जन-जन संपर्क करें।बाबा साहब के मिशन को पूरा करने में सब अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें।शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहा पर आर पी आई,उत्तर प्रदेश के महासचिव श्यामसुंदर चौधरी ने कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया।पार्टी विचारों और सामाजिक उत्थान के लिए विचार विमर्श किया।श्यामसुन्दर चौधरी ने कहा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के दिशा निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में जन सम्पर्क एवं पार्टी की मजबूती के लिए आज तुलसियापुर चौराहा पर दुर्गामाता मन्दिर में पूजा पाठ किया। यूपी में आगामी विधानसभा 2022 में भाजपा के साथ रिपब्लिकन पार्टी
आफ इंडिया को गठबंधन में कुछ सीटो को दिया जाने को आश्वासन मिला है।जिसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रमुखता में सम्मिलित हैं।हमारी पार्टी दलितों,गरीबो,पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करती रही है और भविष्य में करेंगी।सैकड़ों लोगों से जन संर्पक किया गया।जनता का आशीर्वाद मिला।इस मौके पर शिवमनोहर पटेल,आकाश गिरी, करमजीत चौधरी,शिवप्रसाद, बृजभान,मनोज कुमार,उमेश,प्रेमचंद पासवान,बालक,रामवृक्ष,आकाश चौधरी,अजय कुमार,अर्जून पासवान, सदल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।