रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी।02 अप्रैल, 2022 को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ मा0 राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण उ0प्र0 सरकार श्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मा0 सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 राम जी वर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया तथा साथ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के रैली को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद में समाप्त हुई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने वक्तव्य में बताया गया कि विगत 04 वर्षों की भांति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जायेगा। इस क्रम में वर्ष 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 02 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022 तक एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022 तक जनपद में व्यापक रूप से चलाया जायेगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा दस्तक अभियान में प्रतिदिन कार्य समाप्ति पर अपनी रिपोर्ट के साथ क्षेत्रीय ए0एन0एम0 के माध्यम से बुखार के रोगियों की सूची, आई0एल0आई0(एन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) रोगियों की सूची, क्षय रोग लक्षण से युक्त, कुपोषित बच्चों एवं क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन हो रहा है, ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध करायेंगी।
मा0 सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत जी ने बताया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इसका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। वर्ष 2021 में माह मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर में विषेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियानों का आयोजन जनपद एवं प्रदेश के सभी जनपदों में हो चुका है। दस्तक अभियान में संचारी रोगों के साथ-साथ ही कोविड-19 महामारी से बचाव तथा इस रोग के लक्षणों के विषय में जानकारी भी फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा घर-घर पहुंचायी जायेगी।
मा0 मंत्री जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों जैसे-नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान एवं अन्य विभागों के मध्य उचित समन्वय होना अति आवश्यक है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। नगर विकास विभाग द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग प्रदान करेगा। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड तथा संचारी रोगों के विषय पर निरंतर जागरूकता स्थापित करेगा तथा कोविड रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों को औषधियां उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करेगा। इसी तरह साथ में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी उपलब्ध करायेगा। पषुपालन विभाग द्वारा अभियान के दौरान सूकर पालकों को सूकर बाड़े की साफ-सफाई, कीटनाषक छिड़काव एवं मच्छररोगी जाली से ढकने हेतु प्रषिक्षित करेगा। बाल विकास पुष्टाहार द्वारा आगनबाडी कार्यकत्र्रियों को संचारी रोगी तथा दिमागी बुखार से बचाव हेतु इनको प्रषिक्षित किया जायेगा तथा षिक्षा विभाग द्वारा अभिभावकों व षिक्षकों का समन्वय स्थापित करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोविड-19, दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथान एवं उपचार हेतु संवेदीकरण किया जायेगा।
कार्यकम में सभी सहयोगी विभागों द्वारा जनजागरूकता पैदा करने हेतु उनके विभाग द्वारा आकर्षक स्टाल लगाये गये थे।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार, डा0 प्रदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री पवन कुमार अपनी पूरी टीम के साथ जिला कृषि अधिकारी श्री संजीव कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त अपर/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहें तथा नोडल अधिकारी डा0 डी0के0 श्रीवास्तव द्वारा सभी सहयोगी विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष पाठक एवं व्यवस्था जीव वैज्ञानिक श्री के0के0 गुप्ता द्वारा किया गया।
advertisement