रिपोर्टर समित अवस्थी जनपद बाराबंकी निन्दूरा ब्लाक में मनाया जायगा नदी जल-स्रोत उत्सव
बाराबंकी। विकास खण्ड-निन्दूरा की बड़ी झील ‘‘लगना’’ जो ग्राम दक्खिन गांव मजरे सैंदर, तहसील फतेहपुर के अन्तर्गत आती है। भारतीय नववर्ष पर आगामी 3 जून, 2022 को ‘‘नदी जल स्रोत उत्सव’’ मनाया जायेगा। पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक संस्था ‘‘लोकभारती’’ द्वारा उत्सव आयोजित किया गया है। नदी जल स्रोत उत्सव के प्रान्तीय सहसंयोजक तथा कल्याणी नदी बचाओ अभियान के संयोजक रामलखन शुक्ल एडवोकेट ने बताया कि यह उत्सव पूरे प्रदेश में नवसम्वत्-2079 के प्रारम्भ होने की तिथि से 3 मई अक्षय-तृतीया तक मनाया जायेगा। प्रदेश में विलुप्त प्राय नदियों, झील, पोखर, कुआंे में जल संरक्षित रहे, इसके लिए जन जागरण अभियान एक माह तक चलेगा। 3 जून, 2022 को होने वाले उत्सव के मुख्य अतिथि लोक भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय बहादुर सिंह होंगे। उत्सव सफल हो, इसके लिए उत्सव के संयोजक रामलखन शुक्ल, रामदास रावत, राममिलन यादव, सतीश शुक्ल, विजय यादव प्रधान-डिंगरी के साथ ग्राम दीनपनाह, छुलिहापुर, सैन्दर, रोशनाबाद, अकबरपुर, भदरास, भदेसिया, धन्नाग तीर्थ, अमावां, शरीफाबाद, अकम्बाघाट, नन्दपुर-पलिया आदि गांवों में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है
advertisement