विकाश खण्ड निन्दूरा क्षेत्र ग्राम पंचायत बुढ़ना में प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण में जमकर किया गया भ्रष्टाचार
रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर बाराबंकी:-विकाश खण्ड निन्दूरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़ना में प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया हैं। शौचालय निर्माण में पीली ईट का प्रयोग किया गया। जो मानक के विपरित हैं। और अधिक बालू व नाम मात्र सीमेन्ट डाल कर शौचालयों की चुनाई करा दी है। जिससे अधिकांश शौचालय गिर कर धरासाई हो गये हैं। जो बचे हैं। वो जर्जर अवस्था में पहुँच गये। इनमे लगा प्लास्टर हाथ लगाते ही गिरने लगता हैं। प्रधान मंत्री मोदी जी की महत्व काँच्छी योजना स्वच्छ भारत मिशन अभियान को बदनाम करने में इस प्रधान ने कोई कोर कसर नही छोड़ी हैं।
अगर भ्रष्टाचार देखना है। तो निन्दूरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुढ़ना में देखिये जीता जागता सबूत ग्राम पंचायत बुढ़ना के नदीपनाह गाँव निवासी राम सनेही का बना शौचालय हल्की सी हवा आने से ही धरासाई हो गया। राम विलाश के यहाँ बना शौचालय में पल्ला नही था। और भूसा रखा हुआ था। और गुरुदीन के शौचालय में भी पल्ला नही लगा था। अशर्फी के यहाँ बने शौचालय में टैंक नहीं था। वही गाँव निवासी तीरथ यादव के यहाँ बना शौचालय में सीट रखी थी।फर्स नहीं बनी थी। वह प्लास्टर गिर चुका हैं। वही अमृतपुर के अयोघ्या प्रसाद के शौचालय में पल्ला न लगा होने से गोबर के ऊपले रखे मिले रंजीत कुमार,राम दुलारे पाल इन सभी के शौचालय में पल्ला नही लगा हैं। अमृतपुर,पैगंबरपुर,हाजीपुर इन सभी गांव के ग्रामीणों की माने तो प्रधान आमिर हैदर ने एक साल पहले ठेकेदार द्वारा बनवाए गए मानक विहीन शौचालय में जमकर धांधली की हैं। ग्राम पंचायत में अस्सी फीसदी शौचालय प्रयोग लायक नही हैं। ओडी एफ गाँव के ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
वही पैगम्बरपुर गाँव के ग्रामीणों ने प्रधान पर आरोप लगाते हुये बताया की हमारे गाँव में प्रधान ने सीवर लाइन बनवाने के लिए दो साल पहले गड्ढे खुदवाये थे। परन्तु आज तक सीवर लाइन नही बिछी और सरकारी धन का बन्दर बाट कर लिया हैं। अब आधे गड्ढे तो अपने आप पट गये हैं। और जो बचे हैं। तो मानव मौत को दावत दे रहे हैं। ग्रामीण और उनके जानवर उसी गड्ढों मे अक्सर गिर कर चोटील हो जाते हैं। ग्रामीणों को छोटे बच्चों का खतरा हमसे बना रहता है। की कोई बड़ी घटना न घट जाये ग्रामीणों ने इसकी सिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। क्योकी जुम्मेदारों की आँखों पर पट्टी बंधी हैं। वही इस सम्बन्ध में खण्ड विकाश अधिकारी मुनेश चन्द्र ने बताया कि मेरी चुनाव में ड्यूटी लगी हैं बाद में बात करना।