वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी को साइकिल भेंट कर किया जोरदार स्वागत,2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय- प्रदीप तिवारी
रिपोर्टः- विजय पाल चतुर्वेदी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शोहरतगढ़ व वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने नौगढ़ स्थित आवास पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का सपा कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया।वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी को साइकिल स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्वागत समारोह में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएगी। उन्होनें कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सपा के पक्ष में चली यह आंधी रुकने वाली नहीं है। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय है।वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा ने कुछ भी कार्य नहीं किया है सिर्फ झूठे बयानबाजी से जनता को गुमराह करना इनका काम है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आए दिन हत्या, लूट व बलात्कार हो रहे हैं। मंहगाई चरम पर है। देश-प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अब किसानों को खेती करना भी मंहगा लग रहा। वे बर्बादी के कगार पर है।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप यादव,राष्ट्रीय सचिव चंदन विश्वकर्मा व करीम खान हिमांशु श्रीवास्तव,मोनू दुबे,दुर्गेश यादव, कमल किशोर,नईम अन्सारी,ठाकुर प्रसाद,ग्रिजा प्रसाद,छात्र सभा जिला सचिव वकार मोईज खान,आमिर सिद्दीकी,सय्यद,बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।