Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आयोजित हुई बैठक

रिपोर्ट शमीम
बाराबंकी । मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में आज डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उपायुक्त मनरेगा द्वारा बताया गया कि दिनांक 25 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022 तक राष्ट्रीय जेंडर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तर पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त विभागों को सम्मिलित कर अभियान के तहत तैयार कर कार्य योजना के अनुसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस जेंडर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान के तहत सभी विभागों को सम्मिलित कर अभियान की कार्य योजना बनाकर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनपद एवं विकासखंड स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
बैठक में बताया गया कि जेंडर अभियान को सफल बनाए जाने हेतु जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाएं जैसे यूनिसेफ महिला समाख्य, चैंपियन महिलाएं जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं इत्यादि को आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों से जोड़ने एवं सम्मिलित किए जाने का कार्य किया जाएगा। जनपद विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे रैली, गोष्ठी सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत जनपद विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर महिला हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने वाली महिलाओं की पहचान सम्मानित करना तथा उनके द्वारा इस दिशा में किए गए विशेष प्रयासों को केस स्टडी के रूप में तैयार कराना शामिल है।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जिला पंचायती राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!