Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

मिशन शक्ति के अन्तर्गत नारी सुरक्षा नारी सम्मान के लिए थाना सिद्धार्थनगर में महिला हेल्प डेस्क का किया गया स्थापना

सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी

जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी की उपस्थिति में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि लोगो को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। प्रशासन भी महिलाओं के प्रति सुरक्षा के प्रति काफी सश्क्त है इसके बावजूद हमें मुख्य धाराओं को लेकर जागरूक करना चाहिए। सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है जिससे महिलाओं को अपनी बात कहने में कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आपके आस-पास कोई भी गलत काम हो रहा है तो आपकी जिम्मेदारी है कि महिला हेल्प लाइन 1090,112 तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करे।
पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति एक आन्दोंलन के रूप में अपनाया गया है। पुलिस विभाग 24 घण्टे आपकी सेवा में तत्पर है। जनपद के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प लाइन पर कभी भी फोन करके अपवनी शिकायत दर्ज करा सकते है। आप जागरूक हो तथा अपने आस-पास के लोगो को भी जागरूक करे।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त थानाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनी पाण्डेय तथा अन्य संबधित पुलिस विभाग के कर्मचारी, महिला पुलिस आम जनमानस उपस्थित थे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!