मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपोर्ट- अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर(बाराबंकी) रविवार को ब्लाक सभागार में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक विकास अधिकारी विभा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधान ,बी डी सी व महिला सफाई कर्मी सामिल हुई।इस दौरान एल सी डी पर मुख्यमंत्री का संबोधित विडियो दिखा गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रमाण पत्र देख सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राजेश यादव, रूबी मौर्या, लाल जी, अशोक कुमार, राम कुँवर, उमेश चन्द्र, चेतराम, शंकर लाल व हनोमान प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
नहीं पहुंची महिला ग्राम प्रधान
मिशन शक्ति अभियान में महिला ग्राम प्रधान ,बी डी सी के साथ महीला सफाई कर्मी को बुलाया गया था । लेकिन कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मी व बी डी सी के अलावा कोई भी महिला प्रधान समलित होने नही पहुंची। जिससे कार्यक्रम में गिनी चुनी आठ से दस महिलाएं ही सामिल हो सकी।