महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हरियाली स्वंय सहायता समूह के माध्यम से कार्य दे रही सरकार
जनपद बाराबंक
रिपोर्टर अभिषेक कुमार सोनी
प्रशासन के निर्देशानुसार महिलाओं को आगे बढ़ने के उद्देश्य से तहसील रामनगर में हरियाली स्वंय सहायता समूह ग्राम पंचायत गोबरहा की तरफ से प्रेरणा कैंटीन शुभारंभ किया गया।
विकासखंड रामनगर ज्वॉइंट बीडीओ राजेश तिवारी के संयोजन में उप जिलाधिकारी तान्या व तहसीलदार कविता सिंह ने फीता काटकर कैंटीन का उद्धघाटन किया।
वहीं उप जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने व उनकी आर्थिक मजबूती के लिए समूह के माध्यम से सरकार महिलाओं को कार्य दे रही है।
सभी समूह की दीदियां मिलकर इसे मेहनत से चलाएं व आर्थिक तरक्की करें।
ज्वाइंट बीडीओ ने हरियाली स्वंय सहायता समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वही ब्लाक मिशन मैनेजर सुभाष व रजनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
हरियाली स्वंय सहायता समूह से अध्यक्ष अनिता देवी सचिव रेनू कोशाध्यक्ष मनोज कुमारी व आदि समूह की सभी सदस्य गण मौजूद रही।