Advertisement
बाराबंकी

महिलाओं के साथ दुष्कर्म हत्या करने वाले गिरोह के दूसरा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने विगत वर्ष माह दिसम्बर में थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित दो सनसनीखेज घटनाओं जिनमें वृद्ध महिलाओं को गांव से बाहर जंगल की तरफ शौच के लिए जाने पर उनकी हत्या करके बलात्कार किये जाने जैसे जघन्य घटनाएं कारित हुई थी, जिसमें एक अभियुक्त अमरेन्द्र को घटना कारित करते समय थाना क्षेत्र मवई जनपद अयोध्या में गिरफ्तार किया गया था जिसमें थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट में हुई महिलाओं की हत्या करके बलात्कार किया जाना स्वीकार किया था। इस सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साक्ष्यों का गहराई से संकलन किये जाने के क्रम में सुरेन्द्र पुत्र राम औतार निवासी दयाराम पुरवा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जघन्य अपराध कारित करने वाले अभियुक्त सुरेन्द्र उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम को लगाया गया। आज दिनांक 22.03.2023 को थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले गिरोह के दूसरे अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र राम औतार निवासी दयाराम पुरवा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को हैदरगढ़ रोड पर दयाराम पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

साक्ष्य संकलन एवं पूछताछ से प्रकाश में आया कि सुरेन्द्र और अमरेन्द्र दोनों भिटरिया हैदरगढ़ रोड पर स्थित राइस मिल में साथ-साथ काम करते थे व दोनों में गहरी दोस्ती थी। अमरेन्द्र के सूरत जाने पर भी दोनों के बीच सम्पर्क में थे तथा इनके द्वारा अश्लील फिल्म देखने व संबंध बनाने हेतु महिलाओं की तलाश करने का बात भी प्रकाश में आई है। अमरेन्द्र के सूरत से वापस आने के बाद दोनों ने दिनांक- 05 दिसम्बर 2022 को ग्राम दयाराम पुरवा में एक वृद्ध महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति के आ जाने से वृद्धा की जान बच गयी और दोनों भाग गये। पीड़िता ने लोकलाज के डर से पुलिस में शिकायत नही की थी। जिसकी वजह से अमरेन्द्र और सुरेन्द्र के हौसले बढ़ गये और दिनांक- 17 दिसम्बर 2022 को दोनों ने ग्राम इब्राहिमाबाद में एक वृद्ध महिला की हत्या करके बलात्कार किया था तथा उसके 12 दिन बाद ग्राम ठठेरहा में दूसरी वृद्ध महिला के साथ भी हत्या करके बलात्कार किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस टीम :-

विज्ञापन 2

1. प्रभारी निरीक्षक लालचन्द्र सरोज थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 3

2. कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 4

3. कांस्टेबल विपिन कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 5

4. कांस्टेबल आनन्द कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

5. कांस्टेबल सुजीत सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!