Advertisement
बाराबंकी

महिलाओं का मान सम्मान सपा में निहित है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों जनहित्कारी योजनाए चलाती थी जिसका सीधा लाभ उनको मिलता था – जुही सिंह

विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा स्वागत समारो हुआ आयोजित

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। महिलाओं का मान सम्मान सपा में निहित है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों जनहित्कारी योजनाए चलाती थी जिसका सीधा लाभ उनको मिलता था।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत सिद्धौर कस्बे में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जुही सिंह ने विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये।
श्रीमती जुही सिंह का बाराबंकी पहुचने पर विधायक गौरव कुमार रावत के नेतृत्व में स्वागत किया उसके पश्चात सतरिख चेयरमैन रेहान कामिल व जैदपुर चेयरमैन रियाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुई।
उन्होने आगे कहा कि महिलाए भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा प्रताणित हुई है। महिलाए अपने को सरकार में असुरक्षित महसूस कर रही है। उनकी सुरक्षा की तरफ सरकार का ध्यान नहीं जा रहा हैं। बहु-बेटिया कही पर भी अकेले जा नही सकती है। उनको इस समय डर के साये में रहना पड़ रहा है। लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है और 2022 के चुनाव में इस सरकार सपूड़ा साफ होना तय है।
विधायक गौरव रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने बुथ पर जाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। सपा के पास कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज है और इन्ही की बदौलत सपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष मो0 उबैद शानू, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, महिला सभा अध्यक्ष सरौज मौर्या, विश्रामपाल धनगर, प्रीतम सिंह वर्मा, अखिलेश यादव, डॉ0 सरफराज, ओमचन्द्र यादव, सुभाष वर्मा, तरन्नुम निशा, मो0 फैसल समेत आदि लोग उपस्थित थे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!