Advertisement
बाराबंकी

प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए रत्नेश सिंह पिन्टू

बाराबंकी /टिकैतनगर पूरेडलई ब्लाक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रत्नेश सिंह मिंटू प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है। यहां पर सपा ने विनोद सिंह व भाजपा ने रत्नेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। रत्नेश सिंह ने सुबह 11 बजे विधायक सतीश चंद्र शर्मा व चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता व अपने पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख द्रगपाल सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया। लेकिन सपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने पर्चा खरीदने के बावजूद तीन बजे तक अपना नामांकन नहीं दाखिल किया। समय सीमा के अंदर दूसरा नामांकन न दाखिल होने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रत्नेश सिंह मिंटू निर्विरोध निर्वाचित हुए। इससे पहले रत्नेश सिंह के पिता द्रगपाल सिंह व माता प्रभावती सिंह भी इस ब्लॉक की प्रमुख रह चुके हैं। रत्नेश सिंह मिंटू को प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!