Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

पेट्रोल पम्प लूट काण्ड के 03 शातिर अपराधी गिरफ्तार।

रिपोर्ट-शिवा वर्मा

जनपद गोण्डा जिगना बाजार मनकापुर स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पम्प के मैनेजर उमेश उर्फ सूर्य किशोर सिंह ने अपने ही पेट्रोल पम्प पर कार्यरत 02 सेल्समैनों-01. राहुल मिश्रा, 02. विपिन यादव के विरूद्ध पेट्रोल पम्प के लॉकर से 2 लाख रूपये चुरा लेने का आरोप लगाते हुए थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए उक्त घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु जनपदीय पुलिस की 04 टीमें लगाकर प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस को निर्देशित किया था।

उक्त निर्देश के अनुक्रम मे गठित टीमों द्वारा घटना में नामित दोनो सेल्समैनों से कड़ाई से पूछताछ करने यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त पेट्रोल पम्प पर ही पूर्व में काम करने वाले एक सेल्स मैन पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ही अपने 02 साथी अभियुक्तों -01 सुशील सिंह, 02. सूरज सिंह के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया था।
गठित टीमों द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों-01. पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, 02. सुशील सिंह, 03. सूरज सिंह को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान तीनों अभियुक्तों के कब्जे से मनकापुर पेट्रोल पम्प लूट काण्ड का 1,95,000 रूपये नगद, 03 अदद अवैध तमंचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाईकिलें बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1. पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र जुगुल किशोर सिंह नि0 ग्राम पूरे-अजब परसपुर जनपद गोण्डा।

विज्ञापन

2. सुशील सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह नि0 हनुमान पुरवा गुड़सड़ी करनैलगंज जनपद गोण्डा।

विज्ञापन 2

3. सूरज सिंह पुत्र शत्रोहन सिंह नि0 बेसन पुरवा बलमत्थर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

विज्ञापन 3

पंजीकृत अभियोग:-

विज्ञापन 4

1.मुकदमा- संख्या 26/22, धारा 307 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

विज्ञापन 5

2. मुकदमा- संख्या-27/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

3. मुकदमा- संख्या-28/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

4. मुकदमा- 292/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोगः-

1. मुकदमा- संख्या-18/22, धारा 392/411 भादवि थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-

1. रूपये 1,95,000/- नगद।

2. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर ।

3. 2 अदद अवैध तमंचा 12 बोर।

4. 3 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद खोखा कारतूस।

5. 02 अदद प्लेटिना बाइक।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता मनकापुर

2. प्रभारी स्वॅाट सुनील कुमार सिंह।

3.  उप निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे।

4.  हेड कांस्टेबल राकेश सिंह।

5.  हेड कांस्टेबल अरूण यादव।

6. कांस्टेबल अमित पाठक।

7. कांस्टेबल अरविन्द कुमार।

8 कांस्टेबल आदित्य पाल।

9. कांस्टेबल हृदय नरायन।

advertisement

Soumya Verma

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!