पुलिस ने 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 120 ग्राम स्मैक बरामद ।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बरेली थाना भुता पुलिस टीम ने आज दिनांक 16.12.2022 को भट्टे से 50 कदम आगे फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर समय करीब 04.30 बजे अभियुक्तगण :-
1. शाकिर खां पुत्र साबिर खां निवासी मोहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना फरीदपुर जिला बरेली।
2. नसीम पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना फरीदपुर जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शाकिर खां उपरोक्त के कब्जे से 100 ग्राम व अभियुक्त नसीम के कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके सम्बन्ध मे थाना भुता पर मुकदमा संख्या 478/2022 धारा 8/20/29 NDPS ACT बनाम
1. शाकिर खां 2. नसीम उपरोक्त पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस टीम:-
1. क्षेत्राधिकारी फरीदपुर जिला बरेली।
2. थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा थाना भुता जिला बरेली।
3. उप निरीक्षक वीरपाल सिंह थाना भुता जिला बरेली।
4. उप निरीक्षक रवेन्द्र सिंह राणा थाना भुता जिला बरेली।
5. हेड कांस्टेबल पवन कुमार थाना भुता जिला बरेली।
6. कांस्टेबल सद्दाम अल्वी थाना भुता जिला बरेली।
7. कांस्टेबल पंकज थाना भुता जिला बरेली।
8. कांस्टेबल अमरवीर थाना भुता जिला बरेली।