पुलिस ने किया पुजारी बालक राम हत्याकाण्ड का खुलासा।
रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी:-बीती 24 मई को वादी रामलखन यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी कंचनापुर मजरे निन्दूरा थाना कुर्सी ने तहरीर दी कि उनका साला बालक राम यादव पुत्र द्वारिका निवासी बाबूपुर मजरे दरावां में गांव के बाहर बने ब्रह्मदेव बाबा के स्थान पर अकेले रहते थे, जिनकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
स्वाट/सर्विलांस व थाना कुर्सी पुलिस टीम ने डिजिटल डेटा एनॉलसिस एवं मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अभियुक्त अमर सिंह यादव उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र देशराज यादव निवासी सायपुर मजरे सिसवारा थाना देवा व पप्पी पत्नी नौमीलाल चौहान पुत्री अमेरिका सिंह निवासिनी जरूवा मजरे ढेरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के निशांदेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद कर पुलिस ने मुकदमें धारा 34 की बढ़ोत्तरी कर दी।
पुलिस पूछताछ मे अभियुक्त अमर ने बताया कि वह राजस्थान में खाना बनाने का काम करता है, काफी समय से उसके और पप्पी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पप्पी का विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था, किन्तु उसके बच्चे नहीं थे, जिसे मिलने के लिए बुलाया था और एकान्त में उसे ब्रह्म देव बाबा कुटी पर ले गया, जहां उसके साथ सम्बन्ध बना रहा था। हम लोगों को वहां सो रहे बालक राम ने देख लिया, जो मुझसे पूर्व परिचित भी थे,उन्होंने मुझे पहचान लिया और गांव में सबको बता देने की धमकी दी थी। इसी कारण हम लोगों ने लोक-लाज के भय से बालक राम की ईंट से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र सरोज, व उप निरीक्षक चन्द्रकांत सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल अरूण वंशल, महिला कांस्टेबल अंकिता दुबे सर्विलांस/स्वाट टीम से उप निरीक्षक विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उप निरीक्षक करूणेश पाण्डेय स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल जितेंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल मजहर अहमद सर्विलांस सेल, कांस्टेबल अनुज वर्मा, कांस्टेबल जरनैल सिंह, कांस्टेबल सुधाकर सिंह भदौरिया सर्विलांस सेल, कांस्टेबल दिव्यांश यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हरिकान्त यादव, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह स्वाट टीम आदि शामिल रहे।