पुलिस ने अवैध स्मैक तमंचा व कारतूस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद रायबरेली थाना महराजगंज पुलिस टीम ने सदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर अभियुक्त :-
1.शिवगोविन्द सिंह उर्फ रमेश सिंह पुत्र सतनाम निवासी पूरे पहलवान मजरे सिरसा थाना महराजगंज रायबरेली को मय 01 अदद तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व
2. शिवजसवन्त सिंह पुत्र कृपाशंकर सिंह पुण्डा थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को मय 12 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 अदद मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP33 BJ 7145 के साथ थाना क्षेत्र के मऊ नहर पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
जिनके विरूद्ध थाना महराजगंज पर मुकदमा संख्या-397 / 2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व मुकदमा संख्या -398 / 2022 धारा -8 / 21 बी एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस टीम :-
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।
2 – उप -निरीक्षक रामफल मिश्रा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।
3- उप निरीक्षक प्रेमचन्द्र थाना महराजगंज जनपद रायबरेली । 4- मुख्य आरक्षी देवेश यादव थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।
5- आरक्षी जिशान थाना महराजगंज जनपद रायबरेली ।