नाली निर्माण कार्य में पीला ईंट का किया जा रहा प्रयोग।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
प्रधान,तकनीकी सहायक और सेक्रेटरी दे रहे भ्रष्टाचार को बढ़ावा, पीला ईंट लगाने का वीडियो हुआ वायरल!
हरदोई। टोडरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतो में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में अधिकतर ग्राम प्रधान पीला ईंट लगा रहे है। जिसका जीता-जागता सबूत ग्राम पंचायत मसफना है, जहां ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक और सेक्रेटरी की मिलीभगत से नाली में पीला ईंट लगाई जा रही है। जिससे शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर प्रश्नचिन्ह उठ रहा है।
टोडरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मसफना में नाली के निर्माण कार्य में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर नाला निर्माण में पीला ईंट दिखाई दे रही है। जिसमें मिस्त्री और श्रमिक पीला ईंट का प्रयोग कर रहे है। जिससे शासन की साख पर बट्टा लग रहा है। शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को संबंधित अधिकारी व प्रधान मिलकर चूना लगाने का काम कर रहे है। दबी जुबान ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान, तकनीकी सहायक और सेक्रेटरी की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायत के जागरूक ग्रामीणों में रोष में व्याप्त है।
जब इस संबंध में मसफना सेक्रेटरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
खंड विकास अधिकारी टोडरपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में उनको कोई जानकारी नहीं है। फिर भी जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।