नजायज असलहों के साथ किशनी पुलिस ने दो दबोचे एक फरार
कुसमरा/मैनपुरी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाजायज असलहा ले जा रहे दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया जबकि एक ब्यक्ति अंधेरे का लाभ उठा कर भागजाने में सफल रहा। शनिवार की शाम चौकी इंचार्ज विजय वर्मा चंदेल रात्रि गस्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि बेबर रोड पर तीन लोग नाजायज असलहों के साथ आ रहे हैं। पुलिस ने शीघ्रता के साथ मौके पर दबिस दी तो दो ब्यक्ति उनके हाथ लग गये। तीसरा ब्यक्ति भाग जाने में सफल रहा। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम बिवेक यादव पुत्र रतिभान सिंह तथा धनीराम यादव पुत्र बारेलाल निवासी धर्मनेर थाना बेबर बताया। पुलिस को उनके पास से बारह बोर की बंदूक और एक तमंचा वरामद हुआ। दोनो आरोपियों ने तीसरे ब्यक्ति का नाम सुनील यादव पुत्र मिलापसिंह निवासी धर्मनेर बताया। पुलिस के अनुसार सुनील ने जैसे ही पुलिस को देखा उसने जेब में रखे दो कारतूस निकाल कर फैक दिये और भाग निकला। पुलिस ने लिखापढी के बाद दोनों को जेल भेज दिया हैं।