Advertisement
बाराबंकी

दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव पीएसी व पुलिस बल गांव में तैनात

रिपोर्ट :-मो0 शमीम

जनपद बाराबंकी थाना रामनगर क्षेत्र ग्राम खेतौरा में सरकारी नलकूप से सिंचाई को लेकर काफी समय से दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। जिसका निस्तारण राजस्व व पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर करा दिया था। इसके तहत एक कमेटी बना दी गई थी। जिसमें तीन दिन एक पक्ष व तीन दिन दूसरे पक्ष के लोगों को सिंचाई का शेड्यूल बनाया गया था। रविवार के दिन गांव के छोटे किसानों को सिंचाई की सहमति बनी थी। इसी क्रम में सोमवार को गांव के दिवाकर सिंह ने अपने खेत की सिंचाई की। मगर, दूसरे पक्ष के विनोद ने पानी काट लिया।
जिसको लेकर सोमवार की शाम दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। इसकी भनक लगते ही विनोद के पक्ष के भीष्म,आमोद, कल्लू व दीपू तो दिवाकर सिंह की ओर से अन्नू सिंह, पंमू सिंह, मुकुल, अंकुल इकट्ठा हो गए। और विवाद होने लगा।
सूचना पर रात में ही ए एस पी पूर्णेंदु सिंह, सीओ डा. बीनू सिंह प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। मामला शांत देख देर रात करीब दो बजे
पुलिस वापस लौट गई।
मगर, मंगलवार की सुबह विनोद वर्मा पक्ष के लोगों ने दिवाकर सिंह आदि के घरों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसको लेकर पथराव हो गया।एक पक्ष से रोली,शिवानी, मंजू सिंह, घायल हुई।

वहीं दूसरे पक्ष से गौरव,मंगल, अजीत व विनोद घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही एसडीएम तान्या सिंह व सीओ डॉ. बीनू सिह प्रभारी निरीक्षक रामनगर बृजेश कुमार व थाना प्रभारी बदोसराय अमित मिश्रा मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी गांव से फरार हो गए। गांव में तनाव व कानून व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी गांव में तैनात है। एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पूरे गांव में पुलिस व पीएसी ने रूटमार्च निकालकर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
ए एस पी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि नलकूप से पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसको शांत करा दिया गया था। इसके बाद एक पक्ष की ओर से दोबार पथराव करने से हुए विवाद में कुछ लोग घायल हुए है। गांव में शांति व्यवस्था बनी है।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!