Advertisement
अयोध्या

दीपावली भारत वर्ष के त्यौहारों में इतिहास त्यौहार है।

लेखक:- प्रधान संपादक शिवा वर्मा।

दीपावली भारत वर्ष के त्यौहारों में इतिहास त्यौहार है और यह त्यौहार कार्तिक महीने में इस देश के लिए सबसे बड़ा त्यौहार लेकर आता है। मिट्टी के दीयों का त्यौहार दीपावली के नाम से हम सबके बीच हर्षोल्लास का माहौल तैयार करता है। दीपावली भारतीय संस्कृति के सबसे रंगीन और विविधता भरे पर्वों में से एक है।

इस दिन पूरे भारत वर्ष में दीयों और रोशनी की अलग छटा दिखाई देती है।दीपावली के इस त्यौहार का सब भारतीयों को बेसब्री से इंतजार रहता हैं

कहा जाता है कलयुग में माता लक्ष्मी ही ऐसी देवी हैं जो भौतिक सुखों की प्राप्ति कराती हैं। ऐसे में दीपावली का महत्व सर्वाधिक हो जाता है।
आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है. यूं तो शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान राम 14 सालों का वनवास पूरा करके अपने नगर अयोध्या लौटे थे तो उनके आगमन पर नगरवासियों ने घी के दीपक जलाकर अपनी खुशियां जाहिर की थी पर इस पर्व के साथ जुड़ी अन्य कहानियों ने इस पर्व में मां लक्ष्मी की पूजा भी जरूरी कर दी।

दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल दीपावली 04 नवम्बर को है। दीपावली को असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाया जाता है। दीपावली मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश देता है।दीपावली शब्द से ही मालूम होता है दीपों का त्यौहार। इसका शाब्दिक अर्थ है दीपों की पंक्ति. ‘दीप’ और ‘आवली’ की संधि से बने दीपावली में दीपों की चमक से अमावस्या की काली रात भी जगमगा उठती है। हिन्दुओं समेत सभी धर्मों के लोगों द्वारा मनाए जाने के कारण और आपसी प्यार में मिठास घोलने के कारण इस पर्व का सामाजिक महत्व भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मां ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को सार्थक करती है दीपावली।

विज्ञापन 2

दीपावली से जुड़ी कहानियां

विज्ञापन 3

प्रथम कथा: भगवान राम से जुड़ी है।

विज्ञापन 4

प्राचीन कथा के अनुसार दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। राजा राम के लौटने पर उनके राज्य में हर्ष की लहर दौड़ उठी थी और उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने घी के दिए जलाए थे। तब से आज तक यह दिन भारतीयों के लिए आस्था और रोशनी का त्यौहार बना हुआ है।

विज्ञापन 5

अन्य कहानियां और प्रसंगSwastik

कृष्ण के भक्तगण मानते है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। इस नृशंस राक्षस के वध से जनता में अपार हर्ष फैल गया और प्रसन्नता से भरे लोगों ने घी के दिए जलाए और इसके साथ इसी दिन समुद्र मंथन के पश्चात लक्ष्मी व धनवंतरि प्रकट हुए थे। जैन मतावलंबियों के अनुसार चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी दीपावली को ही है।

पांच दिनों का त्यौहार है दीपावली

दीपावली का यह त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। सबसे पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन नए वस्त्रों और बर्तनों का खरीदना शुभ माना जाता है। अगले दिन यमराज के निमित्त नरक चतुर्दशी का व्रत व पूजन किया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इसे हम छोटी दीपावली के नाम से भी जानते हैं।

तीसरे दिन अमावस्या को दीपावली का पर्व होता है जिसमें लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। अमावस्या की अंधेरी रात में दीयों की रोशनी से पूरा भारत वर्ष जगमगा जाता है। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा में गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है और उसे भोग लगाया जाता है।उसके बाद धूप-दीप से पूजा अर्चना की जाती है। अंतिम दिन भैया दूज के साथ यह पर्व खत्म होता है।

लोगों में दीवाली की बहुत उमंग होती है। लोग अपने घरों का कोना-कोना साफ़ करते हैं, नये कपड़े पहनते हैं। मिठाइयों के उपहार एक दूसरे को बांटते हैं, एक दूसरे से मिलते हैं। अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व समाज में उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है।

advertisement

Soumya Verma

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!