बाराबंकी
Trending
थाना सतरिख पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 320 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 32 लाख रूपये) व एक तमंचा बरामद।
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर दिनांक 29.03.2024 को अभियुक्त मुकेश पाण्डेय पुत्र सुमेर पाण्डेय निवासी ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 320 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 32 लाख रूपये) व 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर किया बरामद।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या 147/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मुकदमा संख्या 148/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।