थाना सतरिख पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 75 ग्राम अवैध मारफीन बरामद।
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी में दिनांक 11.02.2022 को थाना सतरिख पुलिस ने अभियुक्त विनोद कुमार सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी पलौली थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को करौदी मोड़ पुलिया के पास ग्राम करौदी खुर्द से गिरफ्तार किया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 75 ग्राम अवैध मारफीन की बरामद। इस सम्बन्ध में थाना सतरिख पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
नाम पता गिरफ्तार अभियक्त:- विनोद कुमार सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी पलौली थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।