मैनपुरी
थाना वेबर क्षेत्र के गग्गरपुर स्थिति नहर में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी
रिपोर्ट हिमांशु यादव मैनपुरी
जनपद मैनपुरी।थाना क्षेत्र वेबर के ग्राम गग्गरपुर स्थिति नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता मिला। जानकारी के अनुसार युवक का शव 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं युवक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।