थाना रामसनेही घाट पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी की तीन अदद मोटर साइकिलें बरामद।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना रामसनेही घाट पुलिस ने मुकदमा संख्या 615/2022 धारा 379/411/ 420/ 467/468/471 भादवि व मुकदमा संख्या 646/2022 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त प्रेमबाबू पुत्र कृष्णा शुक्ला निवासी नरायनपुर थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी व ललित कुमार पुत्र रामतीरथ निवासी भुड़ेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी घटना में प्रयुक्त तीन अदद – मोटर साइकिल यूपी 32 केएच 3381. मोटर साइकल यूपी 32 ईई 0784 पैशन प्रो व मोटर साइकिल यूपी 51 जेड 0193 पैशन प्रो बरामद कर थाना रामसनेही घाट पर मुकदमा संख्या 651/2022 धारा 411/413/ 420/ 467/468/471भादवि पंजीकृत किया गया।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त चोरी की मोटर साइकिलों का इस्तेमाल चोरी करने में करते थे व ग्राहक मिल जाने पर नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर को बदलकर तथा फर्जी कागजात बनवाकर बेच देते थे। अभियुक्तों ने मोटर साइकिल यूपी 32 केएच 3381 को थाना रामसनेही घाट क्षेत्रान्तर्गत पूरेजिया से चुराया था जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मुकदमा संख्या 615/2022 धारा 379/411/420 /467/ 468/471 भादवि पंजीकृत है। इसके अलावा मोटर साइकिल यूपी 32 ईई 0784 पैशन प्रो को पल्हरी चौराहा से और मोटर साइकिल यूपी 51 जेड 0193 पैशन प्रो को ग्राम गोरहिया जनपद गोण्डा से चुरायी थीं। अभियुक्तों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 06.12.2022 की रात ग्राम मुरारपुर में भी चोरी किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मुकदमा संख्या 646/2022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
2. उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
3. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल सत्येन्द्र गुप्ता थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
6. कांस्टेबल अविनाश यादव थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।