Advertisement
बाराबंकी

थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने लूट करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

कब्जे से लूट के 20 अदद मोबाइल व तीन तमंचा कारतूस बरामद।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ 

बाराबंकी। रामसनेहीघाट प्रभारी निरीक्षक हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 30.04.2023 को मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा की मदद से स्वाट सर्विलांस व थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा 4 शातिर अभियुक्तों को वैशनपुरवा गांव के सामने अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग से किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न जगहों से लूट के 20 मोबाइल व 03 तमंचा 03 जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लखनऊ- अयोध्या राजमार्ग पर आने जाने वाले ट्रकों व छोटे वाहनों के चालकों आदि से लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

लूट की मोबाइलों को आम लोगों से अपनी समस्याएं बता कर कम दामों में बेच देते हैं। अभियुक्तों द्वारा 20-25 दिन पूर्व दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर से लूट के प्रयास की घटना को स्वीकार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं। अभियुक्त गोविन्द द्वारा लगभग डेढ़ माह पूर्व अपने भाई राकेश व अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रक चालक से मार पीट कर डकैती की घटना को भी स्वीकार किया है, जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त गोविन्द उपरोक्त द्वारा ट्रक ड्राइवर से डकैती की घटना के अगले दिन नारायण ढ़ाबा के पास कल्याणी नदी पुल के पास आने जाने वाले वाहनों से लूट की योजना में संलिप्त होने व पुलिस के आ जाने पर भाई राकेश के साथ भाग जाने की घटना को स्वीकार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-

विज्ञापन 2

1. बबलू पुत्र भाईलाल पासी निवासी कोइलावर माझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 3

2. अरविन्द पुत्र जसकरन रावत निवासी भुड़ेहरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 4

3. गोविन्द पुत्र रामलोचन निवासी भुड़ेहरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 5

4. शुभम पुत्र रामतेज रावत निवासी सरायशेफ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।

बरामदगी :-

1. विभिन्न कम्पनी के 20 मोबाइल फोन।

2. 03 तमंचा 12 बोर।

3. 03 जिंदा कारतूस 12 बोर।

पुलिस टीम :- 

1. उपनिरीक्षक अकिंत त्रिपाठी प्रभारी मीडिया सेल सर्विलांस टीम।

2. उपनिरीक्षक रमाकान्त भारतीय सर्विलांस टीम।

3. हेड कांस्टेबल रामाधार सर्विलांस टीम।

4.हेड कांस्टेबल जितेन्द्र वर्मा सर्विलांस टीम।

5.हेड कांस्टेबल मजहर अहमद सर्विलांस टीम।

6. हेड कांस्टेबल अनुज कुमार सर्विलांस टीम।

7. कांस्टेबल दिव्यांश यादव सर्विलांस टीम।

8.कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार सर्विलांस टीम।

5. कांस्टेबल जरनैल सिंह, कांस्टेबल सुधाकर सिंह भदौरिया, कांस्टेबल प्रवीण शुक्ला

स्वाट टीम :-

1. उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम।

2. उपनिरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह स्वाट टीम।

3. हेड कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह स्वाट टीम।

4. हेड कांस्टेबल तनवीर अहमद स्वाट टीम।

5. हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज स्वाट टीम।

6.हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, स्वाट टीम।

7.हेड कांस्टेबल मनीष यादव, स्वाट टीम।

8.कांस्टेबल अंकित तोमर स्वाट टीम।

9.कांस्टेबल धनंजय सिंह स्वाट टीम।

10. कांस्टेबल अभिषेक राजवंशी

स्वाट टीम।

11.कांस्टेबल नितिन कुमार स्वाट टीम।

12 .कांस्टेबल हरिकान्त यादव स्वाट टीम।

पुलिस टीम :-

1. प्रभारी निरीक्षक लालचन्द्र सरोज थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

2. उप निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

3.उप निरीक्षक ब्रह्मानन्द यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

4.उप निरीक्षक घनश्याम वर्मा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

5. कांस्टेबल शिवरतन शाही थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

6.कांस्टेबल विवेक यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

7.कांस्टेबल सुजीत सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी। 8.कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

9. कांस्टेबल सत्येन्द्र गुप्ता थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी। 10.कांस्टेबल तरुण यादव थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी। 11.कांस्टेबल आनन्द कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!