Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 04.10.2021जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील नवाबगंज में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, भूमि विवाद आदि सम्बन्धित मामले प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 81 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है संबंधित अधिकारी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित 39 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 18 प्रार्थना पत्र, विकास से सम्बन्धित 07 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, पीडब्लूडी से सम्बन्धित 04, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 01 प्रार्थना पत्र, चिकित्सा विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र, नगर पालिका/नगर पंचायत विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभाग से सम्बन्धित 02 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ रामजी वर्मा, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
———————————

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!