Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि का पर्व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक की गयी आहूत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि का पर्व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को महाशिवरात्रि पर्व के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होनंे कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर महादेवा में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हुए इसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने दायित्वों का सही ढ़ग से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व ही साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाये। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति निरन्तर बनी रहे। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महादेवा में बैरीकेटिंग की समुचित व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
बैठक के दौरान पुलिसि अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, समस्त उपजिलाधिकारी सहित सम्बन्धित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!