Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

नवाबगंज बाराबंकी।सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील नवाबगंज में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 125 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों के प्रकरण का निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 28 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 33 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 12 प्रार्थना पत्र, चकबन्दी विभाग से सम्बन्धित 03 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र, नगर पालिका/नगर पंचायत से सम्बन्धित 07 प्रार्थना पत्र तथा अन्य विभाग से सम्बन्धित 36 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0अरविन्द कुमार चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0बी0के0सिंह चैहान, उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Sorry !!