Advertisement
सिद्धार्थनगर

छात्रसभा जिलाध्यक्ष विष्णु उमर को पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार, प्रधानमन्त्री के कार्यक्रम का विरोध करने का किया था ऐलान

सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ । प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पहले रविवार रात्रि 11 बजे के आसपास छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर,सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार करके चिल्हिया थाने में नजरबंद कर दिया था। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की रैली का विरोध करने का एलान किया था। इसको लेकर पुलिस ने दोनों सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चिल्हिया थाने का घेराव किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ रिहाई के लिए जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री के जाने के बाद रिहा कर दिया।
रिहाई के दौरान जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष हरीनारायन यादव,पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा,जिलासचिव रामू यादव,शशांक सिंह राजपूत,प्रदेश कार्य समिति सदस्य,शशांक शेखर तिवारी,राकेश दुबे,अरुण चौधरी,बलराम चौरसिया,खुर्शीद अहमद खान,विक्रम यादव,डब्लू सिंह, शाहजाद सिद्दीकी,राहुल यादव,नागेश्वर मिश्र,अवि श्रीवास्तव, दीपक कांदू,रवि कांदू,प्पपू समाजवादी,अजय चौरसिया,वकील खान,अभिषेक यादव,महेश यादव,सूरज भास्कर,प्रभु चौधरी,अबूबकर,आमिर खान, शैलेंद्र मिश्र,रवि मिश्र,प्रशांत उपाध्याय समेत तमाम समाजवादी लोग उपस्थित रहें।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!