घर में रखे पुराने गंदे कपड़े का प्रयोग नही करें इससे संक्रमण का खतरा रहता है।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। जागो-री-जागो आओ बनाएं शिक्षित व संस्कारित बेटियांन केंद्र ग्राम मंजीठा में 9से 14वर्षीय बालिकाओ और महिलाओ में मासिक धर्म प्रबंधन और उससे संबंधित समस्यायों की विशेष रूप से जानकारी देकर स्वस्थ जिंदगी गुजारने के तरीके संयोजक सीमा वर्मा,वालेंटियर पारुल,साक्षी द्वारा बताए गए की घर में रखे पुराने गंदे कपड़े का प्रयोग नही करें। इससे संक्रमण का खतरा रहता है।छह घंटे के अंतराल पर सैनिटरी नैपकिन बदलना चाहिए। समय-समय पर अपने प्राइवेट पार्ट/वेजाईना की सफाई करती रहें। पीरियड्स के समय कई बार शरीर में दर्द होता है। इसलिए गर्म पानी से नहाएं। खान-पान का रखें ख्याल। सुपाच्य आहार का सेवन करें। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस दुनियाभर की बालिकाओ, महिलाओं में मासिक धर्म की वजह से होने वाली वाली परेशानियों के बारे में जागरूक करने लिए हर साल 28 मई को मनाया जाता है।इसे 28 तारीख को मनाने की खास वजह यह है कि महिलाओं को पीरियड्स 28 दिनों के अंदर आते हैं। इस अवसर पर संस्थापक चन्द्र प्रकाश द्वारा उपस्थितों में साबुन एवं हैंड वाश का वितरण किया गया।