Advertisement
बाराबंकी

गैस पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सपा का विरोध प्रदर्शन

कृषि मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह की अगवाई में प्रदर्शन

रामसनेहीघाट बाराबंकी ।। दरियाबाद के पूर्व कृषि मंत्री राजीव कुमार सिंह की अगुवाई मे भिटरिया से तहसील रामसनेहीघाट तक गैस सिलेंडर लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा 14 मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के संबंधित ज्ञापन सौंपा
राजीव कुमार सिंह ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया तथा आए दिन प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने 14 सूत्रीय मांगो की जैसे कि किसानों को उनकी फसल एवं लाभकारी मूल्य एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एसपी ) की गारंटी दी जाएं प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान 15 हजार करोड़ तत्काल दिया जाए बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज कीटनाशक दवाएं कृषि यंत्र इत्यादि पर रोक लगाई जाए तथा पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं पर रोक लगाई जाए जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच कराई जाए जांच में दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज करना तत्काल बंद करें तथा उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए आदि मांगे की प्रदर्शन में मौजूद रहे पूर्व कृषि मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह रितेश कुमार रिंकू सिंह जिला पंचायत सदस्य चक्खन यादव सोनू यादव मुरारी यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य विन्नू जयसवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रिसू वर्मा आदि पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!