अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर गांधी भवन में मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी डॉ राकेश कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर गांधी भवन में मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी डॉ राकेश कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता पर्यावरणविद एवं हॉकी खिलाड़ी हाजी सलाउद्दीन किदवई ने की। सभा में मुख्य रूप से गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, हुमायूं नईम खान, विनय कुमार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, आकाश त्रिपाठी, मृत्युंजय शर्मा, नीरज दूबे, राजेश यादव, विजय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा, पी.के सिंह, अशोक जायसवाल, मनीष सिंह, मनोज पाठक, कलाधर यादव, मो अदीब इकबाल, साकेत मौर्या, बाराती वर्मा, एहतिशाम खान आदि लोग मौजूद रहे।