खेत से चारा लेने जा रही दो महिलाओं को मारुती वैन ने मारी जोरदार टक्कर एक की मौत
रिपोर्ट हिमांशु यादव मैनपुरी
जनपद मैनपुरी। थाना क्षेत्र कुरावली के एक गांव निवासी शनिवार की सुबह दो महिलाएं खेत से चारा लेने जा रही थी। तभी घिरोर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मारुती बेन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल मैनपुरी के लिए रैफर कर दिया गया।
बताते चलें कि पूरा मामला थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम सोनई का है। जहां पर शनिवार की सुबह दो महिलाएं अपने के खेत से चारा लाने जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मारुती बेन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी साथी महिला अरविंद कुमारी पत्नी चंद्रपाल को गंभीर हालत में सीएचसी कुरावली पर लाया गया। जहां पर चिकित्साधिकारी डॉ. अज़हर अली ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मैनपुरी के लिए रैफर कर दिया है।