रायबरेली
क्षेत्राधिकारी व पीआरवी पुलिस ने जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली।आज दिनांक 22 दिसम्बर 2022 को क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो व्यक्ति दिखायी दिये जो ठण्ड से काफी परेशान थे। क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक द्वारा दोनों व्यक्तियों को कम्बल प्रदान किये गये तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर हरसम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया गया। इसी क्रम में थाना नसीराबाद की पीआरवी 1774 पर नियुक्त आरक्षी अमरेश सिंह सोढ़ी व आरक्षी संदीप यादव, महिला आरक्षी अकांस्का सिंह व होमगार्ड चालक अरूण यादव तथा थाना कोतवाली नगर की पीआरवी 1732 पर नियुक्त मुख्य आरक्षी जयपाल वर्मा, आरक्षी पवन कुमार निषाद, महिला आरक्षी सोनिया सिंह व महिला आरक्षी आकाक्षां कुशवाहा द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गये ।