कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड हेल्प डेस्क किया गया स्थापित
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।डा0जितेन्द्र कटियार, डिप्टी कलेक्टर, अतिरिक्त अधि0/मजिस्ट्रेट द्वितीय, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर, बाराबंकी में कोविड-19 से बचाव हेतु कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया गया। हेल्प डेस्क के संचालन हेतु अधिकारी/कर्मचारी नामित किये गये है, जिसमें रामचन्द्र-प्रतिलिपिक रा0अभिलेखागार, शुभम वर्मा-चकबन्दी लेखपाल, लक्ष्मी प्रसाद वर्मा-अरेन्जर रा0अभिलेखागार, विकास पाण्डेय-चकबन्दी लेखपाल, कमलेश चन्द्र वर्मा-वीडर, मुकेश गिरी-चकबन्दी लेखपाल, दिनेश कुमार-अरेन्जर राजस्व अभिलेखागार, इन्द्र बहादुर सिंह-चकबन्दी लेखपाल को हेल्प डेस्क हेतु नामित किया गया है।
डा0कटियार ने बताया कि हेल्प डेस्क पर तैनात किये गये अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी दो शिफ्टो में लगायी गयी है। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी नियमित रूप से मास्क, ग्लब्स को धारण करेगा। आगन्तुको से सम्पर्क करते समय दो गज की दूरी बनाये रखेगा। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी को कोविड-19 के सम्बन्ध मंे अपेक्षित जानकारी प्रदान की गयी है। कोविड हेल्प डेस्क पर सेनेटाइजर, थर्मलस्कैनर एवं पल्स आॅक्सीमीटर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव, रोकथाम, उपचार एवं त्वरित निरोधात्मक कार्यवाही हेतु ई-डिस्ट्रिक्ट लैब, कलेक्ट्रेट बाराबंकी में कोरोना एवं होम क्वारंटाइन रूम स्थापित किया गया है। जिसका हेल्प लाइन नम्बर 05248-224849, 05248-226017 व 18001804133(टोल फ्री) है।