Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ओमबाला सिंह समेत सैकड़ों महिलाओं ने थामा सपा का दामन, वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने दिलाया सदस्यता।

सिद्धार्थनगर – विजय पाल चतुर्वेदी।

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलवा निवासी तेजतर्रार महिला नेत्री ओम बालिका सिंह व सुधा दुबे ने सैकड़ों महिलाओं के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आस्था रखते हुए,समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य पार्टियां छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुई।वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शोहरतगढ़ मोहम्मद जमील सिद्दीकी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई। महिलाओं ने समाजवादी पार्टी में सदस्यता लेकर विश्वास दिलाया कि मिशन 2022 को मजबूती प्रदान करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। सदस्यता कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा ओंम बालिका सिंह समेत सभी महिलाओं का समाजवादी पार्टी में स्वागत है। समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है। युवा,महिलाओं, बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी,अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक रोल मॉडल प्रस्तुत करेगा।

सपा जॉइन करने वाली ओम बालिका सिंह ने कहा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने सपा ज्वाइन किया,महिलाओं के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करूंगी, 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।सदस्यता ग्रहण करने वालों में ओम बालिका सिंह के साथ सुधा दुबे,गुसरा, रेशमा खातून, रजिया, शांति, विद्या देवी,सावित्री,अनीता, नीलम,माया, गुलाबी, मालती,मनवाती,मालती,कांति,बससोना,सुकून निशा, कमलावती,नैनमती,निर्मल,शांति,सनजोती,रीता,बासमती,रेखा शांति, पार्वती,आरती,फूलादेवी आदि सैकड़ों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा।समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!