आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया प्रदेश प्रभारी का पुतला जगह-जगह हुईं बैठकें, राजेश तिवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट न बदले जाने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी को पुतला जला दिया। रविवार की दोपहर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के सैदखानपुर के मेहौरा चौराहे पर ओसामा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक की।
बैठक में तीन माह पहले कांग्रेस में शामिल हुईं चित्रा वर्मा को टिकट दिये जाने पर कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश है। कार्यकर्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके बेनी प्रसाद वर्मा की बहू चित्रा वर्मा को टिकट देना कांग्रेस पार्टी की बड़ी चूक है। यह अवसरवादी लोग कब पाला बदल लेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता।
जबकि कांग्रेस के जुझारू नेता शिवशंकर शुक्ला को टिकट न देना पार्टी को भारी पड़ सकता है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने अपने काम को बाखूबी अंजाम नहीं दिया। इससे उनके प्रति प्रति भी कार्यकर्ताओं में बहुत गुस्सा है। प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी की तीव्र भर्त्सना की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि टिकट न बदला गया तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे। बैठक के दौरान ही गुस्साये कार्यकर्ताओं ने राजेश तिवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए व उनका पुतला बनाकर चौराहे पर जला दिया। इस हंगामी बैठक में राकेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, रिंकू तिवारी, अनूप उपाध्याय, सर्वेश तिवारी, डॉ. मुशीर, विवेक अवस्थी, हरिश्चंद्र रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में एक और बैठक शब्बीर की अध्यक्षता में दरियाबाद में हुई। बैठक का संचालन इसरार अहमद ने किया। बैठक में पार्टी नेतृत्व से तत्काल प्रभाव से मौजूदा प्रत्याशी बदलकर कांग्रेस के पुराने व ईमानदार प्रत्याशी शिवशंकर शुक्ला को टिकट देने का अनुरोध किया गया। प्रदेश प्रभारी की संदिग्ध कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता इशफाक अहमद, फुरकान अहमद, राजू, हाबिद अली, दानेश्वर कनौजिया, अब्दुल खालिक, ताज मोहम्मद, रीतेश कुमार आदि लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी का पुतला जलाया। इसी क्रम में बद्री विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में बनीकोडर ब्लॉक के चौरी गांव में बैठक हुई। यहां भी कुछ दिन पूर्व ही सपा से कांग्रेस में शामिल हुई चित्रा वर्मा को टिकट दिये जाने का विरोध किया गया। यहां संगठित कार्यकर्ताओं ने जोरदार आवाज में कहा कि टिकट न बदला गया तो सभी कार्यकर्ता इस्तीफा दे देंगे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी का पुतला फूंका। इनमें लवलेश उपाध्याय, विकास उपाध्याय, देशराज मौर्य, रामलखन रावत, राजाराम प्रजापति आदि लोग शामिल रहे।