आई पी एस अधिकारी व प्रोफ़ेसर अर्जुन पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया।
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। अवधी कहानी लेखन और अनुवाद प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन अशोक कुमार वर्मा सेवा निवृत्त आई पी एस अधिकारी व प्रोफ़ेसर अर्जुन पाण्डेय ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित किया।
श्री वर्मा ने कहा कि आज का युग विज्ञान युग है अतः लेखन में वैज्ञानिक तथ्यपरक साहित्य सृजित करने की आवश्यकता है।
प्रोफेसर अर्जुन पाण्डेय जी ने कहा कि अपने को नहीं भूलना भी मानवीय कर्तव्य है। अपनी संस्कृति, अपनी बोली, अपनी भाषा आदि का संरक्षण जरूरी है।
कार्यशाला में प्रदीप सारंग द्वारा कहानी लिखि कै नमूना दिखाया गया। डॉ विनय दास ने समीक्षात्मक परिचर्चा प्रस्तुत की। डॉ अम्बरीष अम्बर ने अवधी साहित्यिक इतिहास विषयक व्यख्यान प्रस्तुत किया। कवि अजय प्रधान ने काव्य पाठ किया। अतिथि बतौर डॉ बलराम वर्मा, डॉ राम सुरेश वर्मा, इकबाल राही, रत्नेश कुमार, सदानन्द, उपस्थित रहे।