Advertisement
बाराबंकी

अमृत महोत्सव के तहत देश के वीर सपूतों को किया गया याद

सपूतों की याद में ग्राम रथ, तिरंगा यात्रा,भारत पूजन, सहित बलिदानी वीरों का किया गया गुणगान

विशेष संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी।जिले के रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के देवीगंज चौराहे पर भारत की स्वतंत्रता का 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन देवीगंज चौराहा जवाहर लाल नेहरू स्मारक विद्यालय में किया गया। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस 19 नवंबर से विजय दिवस 16 दिसंबर तक इन कार्यक्रमों का आयोजन जगह जगह किया जाएगा।
इस आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले अनेक वीर सपूतों की याद में जगह जगह ग्राम रथ, तिरंगा यात्रा, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, भारत माता पूजन, वन्दे मातरम गायन आदि के माध्यम से समाज को अनेक बलिदानी वीरों की गाथा की जानकारी दी गई।
उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने सम्बोधन में विस्तार बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का यह वर्ष हमारे लिए सिंहावलोकन का अवसर है।ब्रिटिश उपनिवेशवाद का स्वरूप, प्रक्रिया, संरचना कैसी थी,भारतीय समाज ने किस प्रकार इसका उत्तर दिया तथा स्वराज की संकल्पना जिसमें राजनैतिक स्वतंत्रता के साथ साथ स्वधर्म,स्वभाषा, स्वदेशी का भाव कैसा था,इसका स्मरण करने का अवसर है। हज़ारों ऐसे भी अज्ञात, गुमनाम क्रांतिकारी, हुतात्मा जिन्हें इतिहास के पृष्ठों में उचित स्थान नहीं मिला, उन सबको भी स्मरण करने का यह अमृत अवसर है।इस मौके पर प्रबन्धक राजकुमार शर्मा,दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा,सांसद प्रतिनिधि परमेन्द्र विक्रम सिंह बाबा, भाजपा नेता इंद्र प्रताप सिंह,विवेक प्रताप सिंह पंकज,सुरेश सिंह,प्रधान प्र.अजय सिंह,पवन सिंह,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह,महामंत्री नीरज सिंह,प्रधान राहुल सिंह नगर संयोजक दीपक वर्मा, बलराम शुक्ला,अमित सिंह मोनू,हरेन्द्र सिंह शोभित मण्डल अध्यक्ष राकेश लोधी,भाजयुमो अध्यक्ष प्रदीप सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह शनि,रामेन्द्र सिंह,शिवेन्द्र सिंह,हियुव जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश प्रताप सिंह,विवेक शुक्ला,संदीप तिवारी,मीडिया प्रभारी शिवदान सिंह दीपांशू,प्रबन्धक सुरेंद्र विक्रम सिंह,सुरेन्द्र मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!