अमृत महात्मा गांधी सप्ताह की 01 अक्टूबर से हो रही है शुरूआत।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। अमृत महात्मा गांधी सप्ताह की 01 अक्टूबर से शुरूआत हो रही है। जिसके अर्न्तगत सुबह 7 बजे पुलिस लाइन चौराहा से पटेल प्रतिमा होते हुए गांधी भवन तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसके उपरान्त गांधी भवन में गांधी भजन एवं प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। तदोरान्त गांधी जीवन दर्शन पर व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि 02 अक्टूबर को तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले चरण में प्रातः 9 बजे गांधी भवन में गांधी भजन से महात्मा गांधी की जयंती की शुरूआत होगी। 9 बजकर 30 मिनट पर झण्डारोहण एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया जाएगा। तदोपरान्त व्याख्यानमाला एवं सामाजिक सहभागिता सम्मान का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे उ.प्र सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल होंगे। दूसरे चरण में पूर्वान्ह 2 बजे आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रख्यात मजदूर नेता राकेश टिकैत होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप मौजूद रहें। इसके अलावा तीसरे चरण में सायंकाल 6 बजे गांधी भवन में 44 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित होगा। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी एवं नेत्र सजृन डॉ. विवेक सिंह वर्मा करेंगे। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में प्रख्यात शायर कुंवर जावेद, अंजुम बाराबंकवी, शकील रूदौलवी, पपलू लखनवी, खलील फरीदी, सनत कुमार ‘अनाड़ी‘, डॉ रेहान अल्वी, आदर्श बाराबंकवी, अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू‘, फैज़ खुमार, इकबाल अकरम लखीमपुरी, हस्सान फतेहपुरी, अजय प्रधान, हर्फ़ फतेहपुरी आदि नामचीन शायर मौजूद रहेंगे।