Advertisement
बाराबंकी

अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के रूप में धूमधाम से मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

बाराबंकी जिले में एकल अभियान के अंचल कार्यालय पर भिटरिया में गुरुवार को एकल अभियान की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती को अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
अयोध्या विभाग के प्रचारक संजय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना था कि भारत के गांव शिक्षित बने,नशा से मुक्त हो एवं गांववासी स्वावलंबी बने एवं विदेशी उत्पादों से दूर रहें।
सह जिलाकार्यवाह आरएसएस वेद प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि हमें भारत में स्वामी विवेकानंद के सपनों का गांव बनाने के लिए आप सभी के सहयोग करने की आवश्यकता है।
अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिए एकल अभियान पंचमुखी विषयों पर काम कर रहा है।
आरएसएस के जिला मार्ग प्रमुख राजेश सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि भारत गांव में बसता है।
एकल फ्यूचर के शुभम सचान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सपनों का पूरा करने के लिए एकल अभियान परिवार प्रयासरत है।
अभियान प्रमुख नैमिष सिंह ने कहा कि गांव को नशा मुक्त,ग्रामवासियों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
इस मौके पर रवि प्रकाश जिला प्रचारक आरएसघाट,संरक्षक विनोद अग्रवाल,अध्यक्ष नीरज शुक्ला,सचिव राधेश्याम तिवारी,अध्यक्ष ग्राम संगठन राम कुमार श्रीवास्तव,पत्रकार श्रीकांत तिवारी,श्रेयांश सिंह सूरज,संतोष शुक्ला,प्रशांत वर्मा समेत अन्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

advertisement

Related Articles

Back to top button
error: Sorry !!