हर दुख दर्द में किसान के साथ खड़ा रहूंगा- जितेंद्र जयसवाल
![](https://up-breakingnews.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210210-WA0005.jpg)
मनोनयन के उपरांत बोले प्रदेश अध्यक्ष
सूरतगंज बाराबंकी
बीते बुधवार भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर बहराम घाट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई।बैठक में पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल के कार्य कुशलता को देखते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,राजेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश,हेमलता रमन को प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश,रामानंद को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,राघवेंद्र तिवारी को जिला अध्यक्ष युवा बाराबंकी,दिग्विजय कुमार गिरि को जिला संगठन मंत्री गोंडा,श्रवण कुमार सिंह (सौनी) को जिला संगठन मंत्री बाराबंकी,विनीत कुमार त्रिवेदी को जिला संगठन मंत्री युवा बाराबंकी एवं अमरेश यादव को न्याय पंचायत प्रभारी चाचू सराय पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर मुख्य राष्ट्रीय सचिव कृष्णपाल शर्मा,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह उर्फ मुन्ना,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कुमार चौहान,राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार रामसिंह,मुख्य प्रदेश संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह सरल,प्रदेश सचिव डॉ दिलीप सिंह यादव,प्रदेश संगठन मंत्री रवि सिंह,प्रदेश मुख्य सचिव कमलाकांत सिंह, धरमजी,जिला उपाध्यक्ष गंगाराम चौहान तहसील अध्यक्ष रामनगर मोहम्मद कयूम सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे।